मशहूर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से भारत लौटीं थी। और आज पता चला है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है। उन्हें लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है।
कनिका के पिता राजीव कपूर ने एक निजी चैनल पर कहा कि वह लंदन से आने के बाद तीन पार्टियों में शामिल हुई थीं। लेकिन जब कनिका से बात हुई तब कनिका ने कहा कि वह सिर्फ एक पार्टी में ही शामिल हुई थी। वो भी छोटी से पारिवारिक पार्टी थी। 13 मार्च को जिस पार्टी का आयोजन हुआ था उसमे कनिका के साथ-साथ कई ऑफिसर और नेता लोग भी शामिल हुए थे।
आइए जाने की उस समय पार्टी में कनिका के साथ और कौन-कौन लोग मौजूद थे?
आदिल अहमद - आदिल अहमद इंटीरियर डिजाइनर हैं इन्होने वसुंधरा राजे के दिल्ली वाले घर का इंटीरियर डिज़ाइन किया था।
वसुंधरा राजे - राजस्थान की पूर्व सीएम रह चुकी है।
दुष्यंत सिंह - वसुंधरा राजे के बेटे हैं इसके साथ ही लोकसभा सांसद भी है।उस पार्टी के बाद संसद भी गए।
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी खुद को सेल्फ-आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने कुछ दिन पहले भाजपा सांसद दुष्यंत के साथ लंच किया था। वह हाल ही में राज्यसभा भी पहुंचे हैं।
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भी अपने आप को अलग कर लिया है। क्योंकि उनकी मुलाकत भी दुष्यंत सिंह से हुई थी।